संवाददाता अनीश सिंह – जिला प्रतापगढ़ में मदाफरपुर के समृद्धि हॉस्पिटल द्वारा कल शाम कों गलत दवा देने से हुई मौत ऐसा आरोप परिजन लगातार हास्पिटल पर लगा रहे हैं।शाम कों हॉस्पिटल द्वारा दिया गया दवा खाने के बाद हालत नाजुक होने पर प्रतापगढ़ पहुँचने पर टेंपू ड्राइवर ने दम तोड़ दिया था।रात मे ही पुलिस ने शव कों पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

परिजनों ने समृद्धि हॉस्पिटल के खिलाफ थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।समृद्धि हॉस्पिटल मे पहले भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी है जिस पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नहीं हुई ।
